भूतड़ी अमावस्या पर हादसा: इलाज में देरी से बाइक सवार की मौत का आरोप

ओंकारेश्वर। भूतड़ी अमावस्या पर दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

चोरल के उमेट गांव निवासी अजय रायमल (34) बाइक से लौट रहा था। ग्राम थापना के पास बाइक खड़ी गाड़ी से टकरा गई। उसकी 5 वर्षीय बेटी अमृता गंभीर घायल हुई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में आधे घंटे तक इलाज नहीं मिला।

दूसरे हादसे में खंडवा की वृद्ध महिला घायल हुई। दोनों घायलों को सनावद-खंडवा रेफर किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Next Post

कम्पू कोठी स्थित आरक्षण काउंटर की समय-सारणी में बदलाव, अब एक ही शिफ्ट में होगा संचालन

Sat Oct 10 , 2026
ग्वालियर। कम्पू कोठी ग्वालियर पर संचालित रेल आरक्षण केन्द्र के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। रेल प्रशासन द्वारा काउंटर के कार्यभार का आकलन किया गया, जिसमें पाया गया कि दो शिफ्टों में संचालन की आवश्यकता नहीं है। वर्तमान में यह पीआरएस काउंटर दो शिफ्टों में संचालित हो रहा […]

You May Like