सेवा ज्योति कलश यात्रा : दशहरा मैदान में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश

छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में प्रवेश कर राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन बुधवार को दशहरा मैदान में हुआ। जिले की पांचों विधानसभाओं से निकली सेवा ज्योति संकल्प यात्राएं निर्धारित समय पर दशहरा मैदान पहुंचीं, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू, अतिथि जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, विधायक कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहके, श्रीमती ज्योति डेहरिया, नत्थन शाह, लखन वर्मा पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, ताराचंद बाबरिया मुख्य रूप से शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम् गान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इस संबोधन को कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सुना।

हर नागरिक की भागीदारी से बनेगा विकसित भारत : विवेक बंटी साहू ००००

सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा मिला है। विकसित भारत का संकल्प 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक सामर्थ्य और सहभागिता का अभियान है।

जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा और सुशासन का संदेश : शेषराव यादव ००००

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

जनभागीदारी से स्थानीय विकास को मिलेगी गति : विक्रम अहके ००००

महापौर विक्रम अहके ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब शहरों और गांवों के विकास में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी होगी। सेवा ज्योति यात्रा लोगों को समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देने की प्रेरणा देती है। स्थानीय स्तर का प्रत्येक जनहित कार्य विकसित भारत के निर्माण में योगदान देता है।

Next Post

दुराचारी युवक को 20 वर्ष का कारावास

Wed Oct 7 , 2026
छिंदवाड़ा. नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामले में न्यायालय ने दुराचारी युवक को 29 वर्ष की सजा सुनाया है. 14 वर्षीय नाबालिग की आरोपी करण पिता मनिलाल यादव उम 18 वर्ष 09 माह निवासी ग्राम बुरीकला चौकी अंबाड़ा से दोस्ती हो गई थी. नाबालिग के माता […]

You May Like