कुख्यात बदमाश पुलिस को देख दौड़ा, कूदते समय गिरा, कट्टा, 3 कारतूस जप्त 

जबलपुर। गढ़ा पुलिस ने कुख्यात बदमाश बदमाश सागर बाल्मीक उर्फ मान्या सुर्वे को

बड्डा दादा ग्राउण्ड के पास पकड़ने घेराबंदी की तो उसने दौड़ लगा दी और मंदिर की दीवार पर चढ़कर कूदने का प्रयास किया, इस दौरान गिरने से उसे चोटें आ गई।‌ आरोपी के कब्जे से देशी 1 कट्टा एवं 3 कारतूस जप्त किए गए।‌

आरोपी के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पूछताछ करने पर पियूष बाल्मीक एवं अनिकेत से पुराने विवाद को लेकर दोनों को मारने के लिये कट्टा एवं कारतूस रखना बताया।

उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी सागर बाल्मीक उर्फ मान्या सुर्वे शातिर अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध मारपीट, दुराचार, आर्म्स एक्ट आदि के 16 प्रकरण पंजीबद्ध है।

Next Post

जमकर चले चाकू, तीन घायल

Fri Oct 3 , 2025
जबलपुर। लार्डगंज, अधारताल, बरगी थाना क्षेत्र में जमकर चाकू चले, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। अधारताल पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को शिवन सिंह ठाकुर 28 वर्ष निवासी न्यूरामनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह लगभग 4-45 बजे सोनू गुप्ता, अजय विश्वकर्मा अपने 2 साथियों के साथ अमित कोरी […]

You May Like