दमोह: आज देर रात करीब 10 बजे अस्पताल चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बिना पूर्व सूचना के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और ज्ञानेश कुमार के अलग-अलग पुतले जलाने का प्रयास किया गया।सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड एवं अग्नि यंत्रों की सहायता से जलते हुए पुतलों को बुझाया गया।इस दौरान सीएसपी एच.आर. पांडे, तहसीलदार धनीराम गौड़, राजस्व निरीक्षक गौरी शंकर, पटवारी राजकिशोर, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, चौकी प्रभारी विक्रम दांगी सहित भारी संख्या में पुलिस बल और दो फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद रही।वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानक पटेल, मनु मिश्रा, रजनी ठाकुर, नितिन मिश्रा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते रहे।
Next Post
सीमेंट प्लांट की लीज के ख़िलाफ़ किसानों का प्रदर्शन
Wed Oct 7 , 2026
सतना: रैंगाव में प्रस्तावित सीमेंट प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण के ख़िलाफ़ किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर किया कलेक्ट्रेट का घेराव. लीज के प्रस्ताव पर पुनर्विचार कर लीज निरस्त किए जाने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।रैंगाव क्षेत्र में सीमेंट प्लांट के लिए प्रस्तावित लाइम स्टोन लीज को […]

You May Like
-
8 months ago
खनिज का अवैध परिवहन करते तीन वाहन जप्त