ओंकारेश्वर पावर स्टेशन में बांध सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर पावर स्टेशन (OSPS), NHDC लिमिटेड में सेवा संकल्प पहल के तहत रविवार को बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य बांध सुरक्षा, आपातकालीन तैयारियों और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सिविल) संजय कुमार और CISF निरीक्षक नंदलाल चिट्टे मौजूद रहे। CISF जवानों सहित NHDC के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया।

तकनीकी सत्र में प्रबंधक (सिविल) मानव कुमार विद्यार्थी ने बांध सुरक्षा का महत्व, निगरानी उपकरणों की कार्यप्रणाली, समय पर संभावित समस्याओं की पहचान, डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान (DMP) और इमरजेंसी एक्शन प्लान (EAP), सूचना-संचार और निकासी प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी।

Next Post

ओंकारेश्वर में नोटिस कार्रवाई से आक्रोश, सांसद-विधायक के दावे पर उठे सवाल

Tue Oct 6 , 2026
ओंकारेश्वर। नगर परिषद और तहसील प्रशासन द्वारा अतिक्रमण सहित अन्य मामलों में लगातार नोटिस जारी किए जाने से तीर्थनगरी के रहवासियों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों को मकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान उजड़ने का भय सता रहा है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष उत्तम पाल सिंह स्थानीय निवासियों के […]

You May Like