कार की टक्कर से दो घायल

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत गुरू पिपरिया के पास कार की टक्कर से दो लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक राजू अंसारी 28 वर्ष निवासी ठक्कर ग्राम हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि मोह. अब्बास कि टैंट हाउस में काम करता है। भांजे मोहसिन खान एवं मोह. अब्बास और उनके भाई मोह. असगर के साथ पाटन में टैंट लगाने के लिये 2 मोटर सायकिलों से जा रहे थे उसका भांजा मोहसिन एवं मोह. असगर मोटर सायकिल से उसके आगे आगे चल रहा था। गुरू पिपरिया के पास पहुंचे तभी जबलपुर की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 एक्स सी 4416 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आया एवं उसकी मोटर सायकिल को ओवर टेक कर भांजे की मोटर सायकिल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे मोहिसन खान एवं मोह. असगर दोनों गिर पडे दोनों को चोटे आ गई ।

Next Post

बस में अचानक लग गई आग

Tue Oct 6 , 2026
उज्जैन : प्रातः रामवास क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की एक बस में अचानक आग लग गई , आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और वह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया पुलिस भी […]

You May Like