जबलपुर: उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने राजीव गांधी वार्ड में 1.49 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, पार्षद मधुबाला राजपूत सहित राम शुक्ला, शिवम तिवारी, राजेंद्र चौधरी, पवन गुप्ता, मोना साहू, रविमोहन संतोषी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यों में राम जानकी मंदिर से विनायक चौक तक 41 लाख की सड़क, जीटी परिसर में 51 लाख की एम-30 सीसी रोड तथा नशा मुक्ति केंद्र से जेडीए गार्डन तक 57 लाख की एम-30 सीसी रोड शामिल है।
विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का संतुलित और समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और आधुनिक अधोसंरचना का निर्माण जनसेवा का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने 5-एस संकल्प—शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, संस्कार एवं सेवा—के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाने की बात कही
