मुख्यमंत्री ने बरेला में सडक़ किनारे लगी दुकान पर ली चाय की चुस्की, पैसे भी खुद चुकाये

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ यादव का रविवार को जबलपुर प्रवास के दौरान अनोखा अंदाज देखने मिला। मंडला में तेंदुपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से डुमना विमानतल आ रहे मुख्यमंत्री डॉ यादव बरेला में शारदा माता मंदिर के सामने सडक़ किनारे लगी चाय की दुकान अग्रवाल होटल पर रुके और यहाँ बैठकर चाय पी।

दरअसल मंडला से मुख्यमंत्री डॉ यादव के सडक़ मार्ग से जबलपुर आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय जन उनके स्वागत के लिए बरेला में शारदा माता मंदिर मंदिर के सामने एकत्र हो गए थे। मुख्यमंत्री ने लोगों को देख अपना काफिला रोका और चाय की दुकान पहुँच गये।

भाजपा के जबलपुर नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा के दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप रजक भी मौके पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चाय दुकान के संचालक से बात की। उन्होंने चाय के पैसे भी खुद चुकाये।

मुख्यमंत्री डॉ यादव का काफिला बरेला में सन राइज फेमिली ढाबे पर भी रुका। यहाँ भाजपा के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) राजकुमार पटेल एवं विधायक नीरज सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पार्टी के जिला महामंत्री कृष्ण शेखर सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सास-बहु द्वारा संचालित इस ढाबे पर भी चाय पी। उन्होंने ढाबा संचालक आरती दुबे और उनकी बहु सुरभि दुबे से परिवार के सदस्यों के हालचाल जाने। डॉ यादव ने यहाँ बरेला के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग दे रहे युवा मयंक साहू का शाल ओढ़ाकर सम्मान भी किया उसके इस नेक कार्य की तारीफ की।

Next Post

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने एआई 'सुपर इंटेलिजेंस फोर्स' के गठन का किया ऐलान

Sun Oct 4 , 2026
वाशिंगटन, 04 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद देश में एआई सुरक्षा और समन्वय के लिए ‘सुपर इंटेलिजेंस फोर्स’ (एसआईएफ) के गठन की घोषणा की है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ […]

You May Like