खिलचीपुर मंडी में किसानों का हंगामा, सडक़ जाम की उपद्रवी मंडी में घुसे; कांटे-कुर्सियां तोड़ीं

खिलचीपुर। किसानों ने शाम करीब 6.30 बजे कृषि उपज मंडी के सामने सडक़ पर पत्थर डालकर रास्ता रोक दिया। पुलिस मौके पर पहुंची. किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान खरीदी शुरू होने तक जाम खोलने को तैयार नहीं थे. किसानों का कहना था कि मंडी परिसर में सैकड़ों ट्रैक्टर उपज लेकर खड़े हैं. रविवार और सोमवार को खरीदी प्रभावित होने से किसानों को परेशानी होगी.

इसी दौरान मंडी के अंदर कुछ उपद्रवियों ने हंगामा कर तोडफ़ोड़ की. कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर मंडी परिसर में घुस गए. उन्होंने करीब 10 मिनट तक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में तोडफ़ोड़ की. उपद्रवियों ने कांटे, कुर्सियां, कैमरे और लाइटें तोड़ दीं.

घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं. किसानों ने शाम 6:30 बजे जाम लगाया था, जिसे 7 बजे खोला गया. वहीं, करीब 500 किसानों ने सडक़ पर पत्थर डालकर आधे घंटे तक जाम लगाए रखा. किसानों का आरोप था कि व्यापारियों ने उनकी उपज कम दाम में खरीदी और शाम के बाद खरीदी बंद कर दी.

प्रशासन की समझाइश के बाद खुला रास्ता

मामले की सूचना पर खिलचीपुर एसडीएम ज्योति राजोरिया मौके पर पहुंचीं. उन्होंने किसानों से चर्चा कर आश्वासन दिया कि रविवार को छुट्टी के बावजूद किसानों की उपज की खरीदी शुरू कराई जाएगी. इसके बाद किसानों ने शाम करीब 7 बजे जाम खोल दिया.

सीसीटीवी में कैद हुई तोडफ़ोड़ की घटना

तोडफ़ोड़ की घटना के फुटेज सामने आए हैं. इनमें 2 से 3 युवक लाठी-डंडों के साथ गेट पर पत्थर फेंकते और फिर कैमरे व लाइट तोड़ते नजर आ रहे हैं. मंडी में करीब 20 व्यापारी हैं. जिनमें से कुछ के प्रतिष्ठानों में तोडफ़ोड़ हुई. सूचना मिलने पर खिलचीपुर थाना प्रभारी कमल सिंह गेहलोत मौके पर पहुंचे. व्यापारियों से घटना की जानकारी ली. पुलिस फुटेज के आधार पर तोडफ़ोड़ करने वाले युवकों की पहचान और तलाश कर रही है.

किसान बोले- 4 बजे ही खरीदी बंद कर दी

कोलूखेड़ी से उपज लेकर आए किसान राकेश पवार ने बताया कि किसान सुबह से ट्रैक्टर लेकर मंडी में खड़े थे. मंडी में खरीदी 11 बजे शुरू होनी थी. लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद खरीदी शुरू हुई. शाम 4 से 5 बजे के बीच व्यापारियों ने खरीदी बंद कर दी. कई व्यापारी चले गए. किसानों का कहना था, कि जिन किसानों के ट्रैक्टर अंदर खड़े हैं। उनकी उपज भी आज ही खरीदी जाए. आसपास के जिलों में सोयाबीन करीब 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक खरीदी जा रही है. जबकि खिलचीपुर में 5100 से 5200 रुपए तक भाव मिल रहा है. किसानों ने कृषि उपज मंडी के सामने सडक़ पर पत्थर डालकर रास्ता रोक दिया.कसानों ने कृषि उपज मंडी के सामने सडक़ पर पत्थर डालकर रास्ता रोक दिया.

बाहर किसान जाम में, अंदर लाठी-डंडे लेकर घुसे 

किसानों के सडक़ पर प्रदर्शन के दौरान मंडी परिसर के अंदर कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर घुस गए. उन्होंने करीब 10 मिनट तक कुछ व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में तोडफ़ोड़ की. सबसे पहले द्वारकाधीश ट्रेडर्स के यहां गोदाम के बाहर रखा तौल कांटा तोड़ा गया. दो कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त की गईं। इसके बाद युवक रामप्रसाद शिवनारायण ट्रेडर्स के गोदाम स्थित ऑफिस के बाहर पहुंचे। वहां बैठे व्यापारी और कर्मचारी लाठी-डंडे देखकर अंदर चले गए. गेट बंद कर लिया. युवकों ने गेट पर पत्थर फेंके. इसके बाद बाहर लगे कैमरे और लाइट को तोड़ दिया.

Next Post

युवती ने खुद को लगाई आग, मौत

Sun Oct 4 , 2026
जबलपुर। बेलबाग थाना अंतर्गत खलासी लाईन छोटी ओमती में उस समय हडक़ंप मच गया जब घर में एक युवती ने स्वयं को आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिजन उसे बचाने दौड़े और किसी तरह आग बुझाकर उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उसने इलाज के […]

You May Like