युवती ने खुद को लगाई आग, मौत

जबलपुर। बेलबाग थाना अंतर्गत खलासी लाईन छोटी ओमती में उस समय हडक़ंप मच गया जब घर में एक युवती ने स्वयं को आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिजन उसे बचाने दौड़े और किसी तरह आग बुझाकर उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रियंका सुंदरानी 23 वर्ष निवासी खलासी लाईन छोटी ओमती ने शाम 6-30 बजे अपने घर पर ज्वलनशील पदार्थ स्वयं पर डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। जिसे सुनकर परिजन दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। लेकिन जब तक प्रियंका बुरी तरह झुलस चुकी थी। जिसे आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले कर पहुंचे जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतिका के भाई सुमित की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जांच, बयान दर्ज होने के बाद खुलेगा राज-

मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर तफ्तीश कर रही है। टीआई जितेन्द्र पाटकर का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। परिजनों के फिलहाल बयान नहीं हो सके। बयान दर्ज होने के बाद ही पता चल सकेगा कि मृतिका ने आत्महत्या किन कारणोंं से की है जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

Next Post

प्रभावितों की मांगें जायज, प्रशासन गंभीरता से करें निराकरण: कमलेश्वर

Sun Oct 4 , 2026
चितरंगी । चितरंगी ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना से प्रभावित ग्राम झोंखो के भू-स्वामियों का मुआवजा, परिसंपत्तियों के मूल्यांकन, विस्थापन एवं रोजगार सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। रविवार को पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल धरना स्थल पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। कमलेश्वर पटेल […]

You May Like