बिना पंजीयन संचालित पैथोलॉजी पर होगी कार्यवाही!

सीधी: शहर सहित जिले में बिना पंजीयन के अवैध रूप से दर्जनों पैथोलॉजी संचालित हैं। कार्यवाही से बचने के लिये इनके द्वारा दबाव बनाया जाता है। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि बिना पंजीयन संचालित पैथोलॉजी पर कार्यवाही होगी!शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिना वैध पंजीयन के संचालित हो रही पैथोलॉजी लैब अब स्वास्थ्य विभाग के निशाने पर है। नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही ऐसी पैथोलॉजी के खिलाफ जांच एवं कार्यवाही की गाज कभी भी गिर सकती है। विभागीय स्तर पर जांच के दौरान यदि किसी पैथोलॉजी का संचालन बिना आवश्यक पंजीयन अथवा निर्धारित मापदण्डों के विपरीत पाया जाता है तो कड़ी कार्यवाही हो सकती है।

सीधी शहर समेत कस्बों में कई स्थानों पर बिना पंजीयन के पैथोलॉजी सेंटर संचालित हो रहे हैं। कई जगहों पर जांच के लिये आने वाले मरीजों से भारी भरकम शुल्क जांच के नाम पर वसूला जाता है। ऐसे में बिना पंजीयन संचालित सेंटरों में जांच की गुणवत्ता और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही रिपोर्ट को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारों के अनुसार बिना पंजीयन संचालित पैथोलॉजी की जांच और कार्यवाही की बात सामने आते ही संबंधित लोगों द्वारा कार्यवाही रूकवाने के लिये तरह-तरह के दबाव बनाये जाते हैं। यही वजह है कि लम्बे समय से अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी सेंटरों पर प्रभारी कार्यवाही न होने के आरोप लग रहे हैं।

जिले में अब तक इन पैथोलॉजी का है पंजीयन

जिले में अब तक महज 9 पैथोलॉजी का पंजीयन ही है। पंजीकृत पैथालॉजी में देवांस पैथोलॉजी सीधी, ए.बी.पैथोलॉजी सीधी, शांती पैथोलॉजी सीधी, शुक्ला पैथोलॉजी सीधी, निदान पैथोलॉजी सीधी, अंश पैथोलॉजी सीधी, शिवम पैथोलॉजी सीधी, मार्डन पैथोलॉजी सीधी, समाधान पैथोलॉजी सीधी शामिल हैं।

कलेक्शन सेंटर के नाम पर चल रही पैथोलॉजी

शहर क्षेत्र में कलेक्शन सेंटर के नाम पर अधिकांश पैथोलॉजी सेंटर संचालित हो रहे हैं। वैध पंजीयन न होने के बावजूद इनके द्वारा ब्लड कलेक्शन सेंटर के नाम पर मरीजों से भारी-भरकम शुल्क वसूला जा रहा है। चोरी छिपे कलेक्शन सेंटर में भी अप्रशिक्षित टेक्निशियन के माध्यम से जांच रिपोर्ट तैयार कराया जा रहा है।

इनका कहना है

जिले में जिन पैथोलॉजी का पंजीयन हुआ है। उनके अतिरिक्त बिना पंजीयन के संचालित पैथोलॉजी एवं बड़े लैबों की फ्रेंचाइजी के नाम पर कलेक्शन सेंटर की आड़ में पैथोलॉजी चलाने वालों की जांच कर बिना किसी दबाव के नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जायेगी।
डॉ.अशोक खरे, सीएमएचओ सीधी

Next Post

आईआईटीआई दृष्टि और आईएफसीआई वेंचर के बीच समझौता

Sun Oct 4 , 2026
इंदौर: तकनीक आधारित नवाचारों को वित्तीय सहायता, निवेश और बाजार से जोड़ने की दिशा में आईआईटी इंदौर ने अहम पहल की है. आईआईटी इंदौर स्थित आईआईटीआई दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन और आईएफसीआई वेंचर कैपिटल फंड्स लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं. इसका उद्देश्य पात्र स्टार्टअप्स और तकनीक आधारित […]

You May Like