जैसलमेर में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू

नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शनिवार को जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में कैप्टिव-ब्रेड ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) को जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी। श्री यादव और श्री शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए बताया कि इस प्रक्रिया के तहत दो पक्षियों को रविवार को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।

पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार यह पहल जीआईबी संरक्षण कार्यक्रम में संरक्षण-प्रजनन के जरिए व्यवहार्य आबादी तैयार करने से पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में पुनर्वासित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पक्षियों को छोड़ने की कल होने वाली प्रक्रिया को नियंत्रित तरीके से और सीमित मानवीय उपस्थिति में किया जाएगा ताकि पक्षियों को कम से कम परेशानी हो। श्री यादव ने कहा कि थार के पूरे क्षेत्र का जीआईबी के साथ भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव है। उन्होंने जीआईबी संरक्षण कार्यक्रम में पिछले एक दशक में हुई प्रगति में केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों, वैज्ञानिकों, भारतीय वन्यजीव संस्थान तथा स्थानीय समुदायों के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता से स्थानीय समुदायों को इको-टूरिज्म के माध्यम से आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। उन्होंने घासभूमि संरक्षण, भूमि क्षरण को रोकने और मध्य एशियाई फ्लाईवे में प्रवासी पक्षियों के महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में जीआईबी की भूमिका को भी रेखांकित किया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राज्य के पक्षी जीआईबी के पुनर्वास के दिन को पूरे राज्य के लिए गौरव का दिन बताया और कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों से थार की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा रहे इस पक्षी को विलुप्ति के कगार से वापस लाने में सफलता मिली है।

.....

Next Post

रीवा में दूषित पेयजल को लेकर जनता का विरोध

Sat Oct 3 , 2026
रीवा। शहर के वार्ड 10, 11, 12, 13 और 14 में लगातार दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। दूषित पानी की समस्या के विरोध में एडवोकेट मानवेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में लोगों ने नगर निगम आयुक्त के आवास के बाहर सीताराम संकीर्तन कर विरोध […]

You May Like