रीवा में दूषित पेयजल को लेकर जनता का विरोध

रीवा। शहर के वार्ड 10, 11, 12, 13 और 14 में लगातार दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। दूषित पानी की समस्या के विरोध में एडवोकेट मानवेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में लोगों ने नगर निगम आयुक्त के आवास के बाहर सीताराम संकीर्तन कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से इन वार्डों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। लोगों ने पानी की टंकियों की नियमित सफाई नहीं होने और पेयजल की गुणवत्ता की जांच नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि समस्या के बावजूद नगर निगम प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही थी।

विरोध के बाद तहसीलदार यतीश शुक्ला और पीएचई के प्रभारी ईई रवि तिवारी ने अधिकारियों की ओर से स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, टंकियों की सफाई कराने और नियमित रूप से पानी का परीक्षण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही हर महीने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पेयजल परीक्षण प्रपत्र तैयार करने और टंकियों की सफाई की तारीख दर्ज करने की बात कही गई।

Next Post

देवास में सद्भावना संकल्प पदयात्रा में कांग्रेस नेताओं ने लिया हिस्सा

Sat Oct 3 , 2026
देवास। कांग्रेस नेताओं और सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को देवास में आयोजित सद्भावना संकल्प पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी., पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, सेवा दल के […]

You May Like