राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर सीधा हमला है: ज्ञान सिंह

सीधी।छात्रों की न्यायपूर्ण मांगों के समर्थन तथा संसद परिसर में धरने पर बैठे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में सेमरिया बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेमरिया के अध्यक्ष अरविंद तिवारी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेसजनों ने छात्रों की आवाज़ को दबाने और विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई किए जाने का विरोध करते हुए लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों की न्यायपूर्ण मांगों को सुनने के बजाय उनकी आवाज़ उठाने वालों पर कार्रवाई कर लोकतांत्रिक मूल्यों का दमन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

कैंडल मार्च में महामंत्री विनोद विश्वकर्मा, प्रभात वर्मा, मनोज कोल, मंडलम अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, तेजस्वी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा साथी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले नागरिक शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज़ बुलंद की और संविधान तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Next Post

दिल्ली पुलिस ने घायल 21 वर्षीय प्रदर्शनकारी युवती के मौत के दावों को किया खारिज, कहा हालत स्थिर

Thu Jul 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 जुलाई (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को 20 जुलाई को भगदड़ में घायल हुई 21 वर्षीय युवती की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उसकी हालत स्थिर है और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उस युवती […]

You May Like