3 माह बाद खुले नेशनल पार्कों के गेट, कान्हा-बांधवगढ़-पेंच में उमड़े पर्यटक

जबलपुर; 3 माह के मानसून अवकाश के बाद मध्यप्रदेश के कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पेंच सहित अन्य नेशनल पार्कों के कोर गेट गुरुवार को पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। इससे पहले वन विभाग के अधिकारियों ने गेटों का पूजन-अर्चन किया, फिर पर्यटकों को प्रवेश दिया गया। पर्यटकों का स्वागत बुके, टाइगर कीरिंग और मिठाई खिलाकर किया गया। कान्हा और बांधवगढ़ में बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Next Post

दो करोड़ का लोन दिलाकर लाखों हड़पे, फर्जी वैल्यूएशन रिपोर्ट से ठगी

Thu Oct 1 , 2026
इंदौर: लोन स्वीकृत कराने और प्रॉपर्टी की वैल्यूएशन बढ़ाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया है. आरोपी फाइनेंस कंपनियों और बैंकों में लोन एजेंट/ब्रोकर के रूप में काम करता था. आरोप है कि उसने चोला मंडल फाइनेंस कंपनी से 2 करोड़ 5 […]

You May Like