इंदौर: भोपाल का मास्टर प्लान लागू होने के बाद इंदौर में मास्टर प्लान की कवायद हो रही है. इंदौर मास्टर प्लान कब जारी होगा, इसकी संभावना फिलहाल तो नजर नहीं आ रही है, लेकिन शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग एबी रोड पर मेट्रो रेल प्रस्तावित होने की संभावना है. मास्टर प्लान में उक्त प्रस्ताव होता हैं, तो एबी रोड पर मेट्रो रेल शहर की जीवन रेखा लाइन होगी.मास्टर प्लान भोपाल में लागू कर दिया गया. यह बात अलग है कि उक्त मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश थे. भोपाल का मास्टर प्लान लागू होने के बाद इंदौर मास्टर प्लान को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है, लेकिन जब तक अधिकारियों को ड्राफ्ट प्रकाशन करने के आदेश नहीं मिलते हैं, तब तक कोई संभावना नहीं है.
इस बीच इंदौर मास्टर प्लान में एक बड़ी योजना का संभावना जरूर प्रस्तावित होने की संभावना बताई जा रही है. वह योजना है एबी रोड पर मांगलिया से राऊ तक मेट्रो रेल लाइन डालने का प्रस्ताव रखे जाने का है. उक्त लाइन का प्रस्ताव मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन भी शहर में अपनी विभिन्न लाइनों के साथ जोड़ने पर काम कर रहा है. मेट्रो के सूत्रों के अनुसार लवकुश चौराहे से मालवीय नगर चौराहे तक मिली मेट्रो रेल की सुविधा और सफलता मिल रही है.
इसके बाद अधिकारियों ने शहर में मेट्रो की नई लाइन डालने की तैयारी और प्रस्तावित लाइनों की ड्राइंग और मार्ग तय करना शुरू कर दिया है. सूत्रों के अनुसार पूर्व में नई लाइनों में एबी रोड बीआरटीएस के कारण छोड़ दिया था, लेकिन अब बीआरटीएस हट गया है, तो लोक परिवहन की दृष्टि से एबी रोड पर एलिवेटेड लाइन को शामिल करने की तैयारी शुरू हो गई है. उक्त मामले में अपर संचालक शुभाशीष बेनर्जी ने कहा कि मास्टर प्लान में एबी रोड पर मेट्रो रेल का प्रस्ताव किया जा सकता है. उक्त एबी रोड पर मांगलिया से राऊ तक लोक परिवहन व्यवस्था की बहुत आवश्यकता है, इसलिए एबी रोड पर मेट्रो लाने की योजना है.
कहते हैं एक्सपर्ट
रेल विभाग के शहर में वरिष्ठ एक्सपर्ट नागेश नामजोशी ने कहा कि एलिवेटेड ब्रिज से ज्यादा एलिवेटेड मेट्रो रेल फायदेमंद साबित होगी. मेट्रो को शहर में सबसे ज्यादा यह मार्ग या फिर बायपास पर मांगलिया से राऊ तक मेट्रो का प्रस्ताव करना होना ही चाहिए. मांगलिया से राऊ की कनेक्टिविटी जरूरी है. शहर बढ़ रहा है तो बाहर से शहर के अंदर आने के लिए मेट्रो से अच्छा कोई लोक परिवहन सेवा नहीं हो सकती है. रेलवे जानकार नामजोशी ने कहा कि शहर के आसपास के क्षेत्रों में लोकल ट्रेन चलाने का भी प्रस्ताव रेल विभाग को दिया है. भविष्य में छोटे गांवों को जोड़ने के लिए लोकल ट्रेन जरूरी है, जैसे मुंबई में वापी से चर्च गेट तक कितने क्षेत्रों को कवर करती है. उसी तरह इंदौर में एबी रोड पद मेट्रो से बड़ा इलाका लोक परिवहन की दृष्टि से समाहित हो जाएगा। साधन मिलने पर यातायात का दबाव निश्चित रूप से कम हो जाएगा
