लापरवाही पर 6 अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक

सीधी : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद ने जिले के छह अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन आहरण पर आगामी आदेश तक रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर जनपद पंचायत सिहावल में पदस्थ महेश कहार उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग सिहावल के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है। आदेश के अनुसार उनके क्षेत्र से संबंधित पूर्व माहों की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के साथ सितंबर 2026 की 32 शिकायतें लंबित पाई गईं।

इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की 16 सितंबर 2026 को हुई समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत रामपुर नैकिन एवं सिहावल में सिपरी पोर्टल युक्तधारा पोर्टल तथा सहायक यंत्रियों द्वारा संपादित कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर गौरीशंकर पारधी सहायक यंत्री आरईएस जपं रामपुर नैकिन तथा श्रवण कुमार चतुर्वेदी सहायक यंत्री आरईएस जपं सिहावल के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है। वहीं जनपद पंचायत कुसमी एवं रामपुर नैकिन में निष्क्रिय ग्राम पंचायतों तथा शून्य लेबर वाली ग्राम पंचायतों की संख्या अधिक पाए जाने और श्रमिक नियोजन में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जागेश्वर झारिया प्रभारी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जपं कुसमी तथा संतोष मिश्रा प्रभारी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जपं रामपुर नैकिन के वेतन आहरण पर भी आगामी आदेश तक रोक लगाई गई है।

Next Post

महिला कलेक्टर ने हाईकोर्ट में मांगी माफी, दी आदेश परिपालन की जानकारी

Thu Oct 1 , 2026
जबलपुर। पूर्व में पारित आदेश का परिपालन नहीं किये जाने को गंभीरता लेते हुए हाईकोर्ट ने पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। हाईकोर्ट जस्टिस दीपक खोत की एकलपीठ के समक्ष पन्ना कलेक्टर उषा परमार व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुईं। उन्होंने माफी मांगते हुए बताया कि आदेश का […]

You May Like