ढाबे पर कट्टा लहराकर दहशत फैलाने वाले दो गिरफ्तार

इंदौर: ढाबे पर विवाद के दौरान हथियार दिखाकर लोगों को डराने के बाद कार से भाग रहे दो आरोपियों को लसूडिया थाना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. एमआर 11 पर रोकी गई टाटा हैरियर से आरोपियों को हिरासत में लिया. तलाशी में एक आरोपी के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा कारतूस मिला. पुलिस ने कार जब्त कर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.
सोमवार 27 सितंबर को सूचना मिली थी कि दो युवकों ने ढाबे पर विवाद के दौरान कट्टा निकालकर लोगों को धमकाया और इसके बाद काले रंग की हैरियर से भाग गए. सूचना पर पुलिस टीम और एफआरवी ने घेराबंदी कर एमआर-11 पर कार रोक ली. इसमें सवार शिव वाटिका निवासी प्रमोद कुमार सिंह और नितेश जोशी को हिरासत में लिया गया. तलाशी में प्रमोद सिंह के पास से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ, पुलिस ने कार भी जब्त कर ली.

दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया है. पुलिस अब हथियार के स्रोत और आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है. थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा लिया था. एक आरोपी से देशी कट्टा और कारतूस मिला है. रिमांड के दौरान हथियार के स्रोत सहित अन्य बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है.

Next Post

ऑनलाइन सट्टे की आईडी बनाकर खिलाने वाले दो गिरफ्तार

Thu Oct 1 , 2026
इंदौर: ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म की आड़ में सट्टेबाजी संचालित करने वाले गिरोह के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी अलग-अलग ऑनलाइन एक्सचेंज की आईडी बनाकर सट्टेबाजों को उपलब्ध कराते थे. सट्टे की रकम के लेन-देन के लिए दूसरे लोगों के नाम पर […]

You May Like