भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक, संगठन और प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में बुधवार को पार्टी की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी व सांसद बिप्लब कुमार देब सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व राजेन्द्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, विष्णुदत्त शर्मा, प्रहलाद पटेल और संपतिया उइके मौजूद रहीं। इसके अलावा आंध्रप्रदेश के प्रदेश प्रभारी डॉ. अरविन्द भदौरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते तथा प्रदेश महामंत्री व सांसद लता वानखेड़े भी बैठक में शामिल हुईं।

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन से जुड़े विषयों सहित प्रदेश की राजनीतिक और आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया।

Next Post

अमित शाह के भोपाल दौरे को लेकर 5 किमी क्षेत्र रेड जोन, नो फ्लाइंग जोन घोषित

Wed Sep 30 , 2026
भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2 और 3 अक्टूबर को प्रस्तावित भोपाल दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख कार्यक्रम स्थलों के आसपास 5 किलोमीटर की परिधि को रेड जोन और नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। प्रशासन के आदेश के अनुसार ताज लेक फ्रंट […]

You May Like