आठ तीर्थयात्रियों को किया गयाजी दर्शन के लिए रवाना

आष्टा। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा वाराणसी गयाजी तीर्थ यात्रा पर जा रहे 8 श्रद्धालुओं का सम्मान कर विदाई दी गई. श्री मेवाड़ा ने कहा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी पहल है. इसके माध्यम से हमारे बुजुर्गों को देश के प्रमुख पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है. इस अवसर पर नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षद रवि शर्मा, डॉ. सलीम खान, सुभाष नामदेव, समग्र अधिकारी दीपाली सोलंकी, धर्मेन्द्र दिसावरी, रोहित सोनी आदि मौजूद थे.

Next Post

उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम संगठन एवं सीआरपी सम्मानित

Wed Sep 30 , 2026
इछावर। ग्राम आबिदाबाद में आदर्श आजीविका संकुल स्तरीय संघ की साधारण सभा का आयोजन किया गया. जिसमें 22 ग्रामों की करीब 250 दीदियों ने सहभागिता की.सीएलएफ अध्यक्ष मंजूबाई धुर्वे एवं सचिव कलाबाई ने संघ की प्रोफाइल प्रस्तुत की. सरपंच रेखा बरेला आदि ने ग्राम संगठन एवं सीआरपी को सम्मानित किया.कार्यक्रम […]

You May Like