दक्षिणी लेबनान में इजरायली तोपखाने, विमानों ने कई इलाकों को बनाया निशाना

बेरूत, 29 सितंबर (स्पूतनिक) इजरायली तोपखाने और विमानों ने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों और बस्तियों पर हमले किये हैं। लेबनान के एक सैन्य सूत्र ने स्पूतनिक को बताया कि सोमवार को इजरायली तोपखाने ने याटेर के बाहरी इलाके, हारिस और हदाथा के बीच के क्षेत्र, जावतर अल-शरकिया, बराआचित, खियाम, कफर तेबनीत, मैफदून, ऐतरून, हौला और अन्य इलाकों पर भारी गोलाबारी की।

सूत्र ने बताया कि इजरायली विमानों ने जिबकीन, खियाम, मेइस अल-जबल, हारिस और हदाथा के बीच के क्षेत्र, मंसूरियेह, कफर तेबनीत और कंतारा के बाहरी इलाकों को भी निशाना बनाया।
लेबनान और इजरायल ने 26 जून को वाशिंगटन में एक रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर किये थे, जिसमें पूर्ण युद्धविराम और दक्षिणी लेबनान पर लेबनानी सेना का नियंत्रण बहाल करने का प्रावधान है। इसके लिए हिजबुल्ला के निरस्त्रीकरण की शर्त रखी गयी है।

समझौते के क्रियान्वयन की व्यवस्था को लेकर चार से छह अगस्त तक रोम में बातचीत भी हुई थी।
इसके बावजूद लेबनान में इजरायली हमले लगभग रोजाना जारी रहने की बात कही जा रही है। इजरायल ने देश के दक्षिणी हिस्से में सैन्य मौजूदगी बनाये रखी है, जिसके कारण स्थानीय आबादी के एक बड़े हिस्से को वहां से विस्थापित होना पड़ा है।

.....

Next Post

अमेरिका ग्रीनलैंड में दुर्लभ खनिजों का कर सकता है खनन: रुबियो

Tue Sep 29 , 2026
वॉशिंगटन, 29 सितंबर (स्पूतनिक) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ग्रीनलैंड में हुए समझौते के बाद वह स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर दुर्लभ खनिजों का खनन कर सकता है। बाइस सितंबर को अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने आइलैंड पर अमेरिकी सेना की उपस्थिति बढ़ाने के लिए […]

You May Like