
पांढुरना, नगरीय सीमा से लगे ग्राम तिगांव निवासी फरिहिन पति वसीम 26 बाजार मोहल्ला निवासी का शव सोमवार की शाम को उसी के घर में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला,सूचना पर घटनास्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारते हुए पंचनामा कार्यवाही बाद शव को पांढुरना नगर जिला मुख्यालय भेजा गया है।
रात अधिक होने से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया, मंगलवार को पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौपा जाएंगा,वहीं पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में जूट गई है,वहीं इस घटना को लेकर ग्राम में अनेकों प्रकार की जन चर्चा व्याप्त है।
