ग्वालियर: पर्यूषण पर्व के बाद गुढ़ा गुढ़ी का नाका स्थित श्री दिगंबर जैन वरैया पंचायती मंदिर समिति एवं सकल जैन समाज के तत्वाधान में आज श्रीजी की पालकी शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। यह पालकी शोभायात्रा पर्युषण महापर्व के उपरांत 40 वर्षों से लगातार वार्षिक जैन मंदिर से निकाली जाती है।श्रीजी की पालकी शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ नाका गुढ़ा गुढ़ी नाका से शुरू होकर मुख्य मार्गों से तिराहे होती हुई वापस इंद्रलोक गार्डन पहुंची। पालकी शोभायात्रा में शामिल भक्तगण झूमते गाते जयकारे लगाते हुए भगवान पार्श्वनाथ की पालकी को कंधे पर लेकर चल रहे थे।
वही महिलाएं ढोल ताशे की धुना पर डांडिया नृत्य करती हुई चल रही थी। गाजेबाजे के साथ मंगल विहार पर निकले श्रीजी का जैन समाज के लोगो ने जगह जगह अपने घर और प्रतिष्ठानोंआगे रंगोली सज्जकार श्रीजी की अगवानी कर दीपकों से आरती उतारी। पालकी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्तगण सम्मिलित थे। क्षमावाणी पर क्षमा याचना भी महिलाओं और पुरुषों ने एक दूजे को हाथ और पैर छूकर गले मिलकर की। मुख्य अतिथि के रूप में चेंबर के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल, वरैया महासभा के मंत्री नरेश जैन नीरू, आर के जैन, पार्षद धनेंद्र जैन मौजूद थे।
इस मौके पर मंदिर समिति के नत्थीलाल जैन,सतीश कुमार जैन, मुकेश कुमार जैन, विजय कुमार जैन, डालचंद जैन, गोपालदास जैन, आशीष जैन नरेश कुमार जैन, सचिन जैन सहित समाजजन मौजूद थे। संचालन मुकेश जैन ने किया। आस्था महिला मंडल की पाठशाला के बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। वही कोमल चंद्र जैन, प्रमोद जैन, भानु जैन, पंकज जैन ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। भगवान जिनेंद्र का प्रथम कलश अभिषेक नत्थीलाल अजय जैन, दूसरा कलश विजय वरुण जैन, तीसरा कलश संतोष जैन और चौथा कलश सुधीर शुभम जैन ओर पांच कलश सतीश मुकेश जैन ने किया।
