ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग! 28 सितंबर को भोपाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

भोपाल। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। वहीं इस कड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी 28 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक पैदल मार्च निकालने जा रही है।

कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR में गड़बड़ियां हुई हैं और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर भी गंभीर सवाल हैं। इन्हीं आरोपों और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर कांग्रेस मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है।

भोपाल में 28 सितंबर को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक विशाल पैदल मार्च प्रस्तावित है।
वहीं इस मामले पर कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी ने हमसे बात करते हुए आरोप लगाया कि— “चुनाव आयोग देश के लिए नहीं, बल्कि बीजेपी के लिए काम कर रहा है।”

Next Post

ऑस्ट्रेलिया पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में धीमे ओवर-रेट के लिए लगा जुर्माना

Sat Sep 26 , 2026
दुबई, 26 सितंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले पुरुष वनडे मैच के दौरान धीमे ओवर गति के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने यह जुर्माना तब लगाया जब […]

You May Like