सतना: केन्द्रीय जेल में तीन स्थानों पर विराजे रिद्धि सिद्धि के देव भगवान गणेश की प्रतिमाओं का अनंत चतुर्दशी के अवसर पर परिसर के अंदर ही विसर्जन किया गया।
केन्द्रीय जेल में पुराने खण्ड, नवीन खण्ड व महिला वार्ड तीन स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। गणेशोत्सव पर जेल का वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्टॉफ व बंदियों ने भगवान श्री गणेश की भक्ति पूरे मनोयोग से की। शांति पूर्वक तरीके से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जेल अधीक्षक द्वारा बंदियों को साधुवाद दिया गया।
इस अवसर पर श्रीमती लीना कोष्टा जेल अधीक्षक, श्रीकांत त्रिपाठी जेल उपअधीक्षक, सोनवीर सिंह कुशवाह जेल उपअधीक्षक, अनिरूद्ध कुमार तिवारी कल्याण अधिकारी, श्रीमती फिरोजा सिंह सहायक जेल अधीक्षक, अनिल प्रताप सिंह सहायक जेल अधीक्षक / अष्टकोण अधिकारी, जेल स्टॉफ व बंदी गण उपस्थित रहे।
किया गया अभिनव प्रयोग
नदियों व तालाबों को प्रदूषण से दूर रखने के उद्देश्य से जेल में अभिनव प्रयोग किया गया पहली बार जेल के अन्दर ही स्वच्छ टंकी में स्वच्छ पानी भरकर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यह पानी व मिट्टी जेल के अन्दर पेड़ पौधो में उपयोग किया जायेगा।
