कुसमी : क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के तत्वाधान में आगामी अक्टूबर 2026 को कुसमी तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।धरना प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विमल जायसवाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेषमणि प्रसाद पनिका एवं गंगा नामदेव ने एसडीएम से मुलाकात कर धरना प्रदर्शन की सूचना एवं अनुमति संबंधी प्रक्रिया पूरी की। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार कोडार बांध से किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने, नहर टूटने, करीखोह जरबो क्षेत्र से आने वाले पानी की माइनर नहर में समस्याए सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया।
जाएगा। इसके अलावा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध नहीं होने, पेयजल की समस्या, लंबित सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य स्थानीय जनसमस्याओं को भी धरना प्रदर्शन के दौरान प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह धरना कांग्रेस ब्लॉक कमेटी कुसमी के तत्वावधान में तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह की उपस्थिति में आयोजित होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबंधित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोगों से धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
