शाहगंज। बाल गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष विनय भार्गव एवं नप सीएमओ रामानुज मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. भगवान गणेश की आराधना के साथ शुरू हुई भजन संध्या में देर रात तक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया. हाथरस के गायक राजू मस्ताना ने खूब रंग जमाया. वहीं गायक महेंद्र मीना ने भी अनेक भजनों की प्रस्तुति दी. समापन अवसर पर गणेश उत्सव समिति की ओर से भजन कलाकारों का सम्मान किया गया.
