कच्चे तेल में तेजी से रुपया 11 पैसे लुढ़का

मुंबई, 23 सितंबर (वार्ता) कच्चे तेल में तेजी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में बुधवार को रुपये में 11 पैसे की गिरावट रही और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.73 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 16 पैसे चढ़कर 95.62 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये की शुरुआत आज चार पैसे की मजबूती के साथ 95.58 रुपये पर हुई। यह ऊपर 95.57 रुपये प्रति डॉलर को छूने के बाद 95.76 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया। अंत में 95.73 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर और कच्चे तेल में उछाल से रुपये पर दबाव बना। शुरुआती गिरावट के बाद लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा करीब ढाई प्रतिशत चढ़कर 101.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक 0.4 प्रतिशत मजबूत होकर 101 से ऊपर निकल गया। इससे भी रुपये पर दबाव रहा।

 

 

Next Post

देहरादून एक्सप्रेसवे पर दिल्ली में बनेंगे तीन पैदल पुल, लगेंगी लिफ्ट : हर्ष मल्होत्रा

Wed Sep 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड पर दो पैदल पुलों की बुधवार को आधारशिला रखी और कहा कि तीसरे पुल के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। श्री मल्होत्रा ने गीता कॉलोनी-गांधी नगर तथा रमेश पार्क, […]

You May Like