
इंदौर. कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत पर चर्चा की. इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई.
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सामाजिक जिम्मेदारियों और अपराधों की रोकथाम में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की. छात्र-छात्राओं ने भी पुलिस से संवाद कर सुरक्षा और सामाजिक विषयों पर अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाया और उन्हें राखी बांधी. पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया. पंढ़रीनाथ थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना जरूरी है. पुलिस और विद्यार्थियों के बीच लगातार संवाद से न केवल नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि पुलिस के प्रति युवाओं का विश्वास भी मजबूत होगा.
