डायमंड लगी सोने की अंगूठी, नगदी लूटने वाले पकड़ाए

जबलपुर। माढ़ोताल पुलिस ने वृद्ध के साथ मारपीट कर नगदी, डायमंड लगी अंगूठी लूटने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से छीनी हुई डायमंड लगी सोने की अंगूठी जप्त कर ली गई। मुख्य आरोपी का पुलिस ने पैदल जुलूस भी निकाला।

टीआई वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि 10 सितम्बर को प्रदीप कुमार नेमा 63 वर्ष निवासी घड़ी चौक विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चुंगीनाका से पैदल काली मंदिर रोड से अपने घर आ रहा था। रात लगभग 12:45 बजे 2 अज्ञात बदमाशों ने उसे पकडक़र मारपीट कर दी। जिनमें से एक ने उसके हाथ की उंगली मेें पहनी हुई सोने की अंगूठी निकाल ली एवं जेब से 400 रूपये छीनकर भाग गये थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला। फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये नंदु उर्फ शिव कुमार पिता मोहन नायक 30 वर्ष निवासी राजीवगांधी नगर को दबोचा गया। जिसने साथी संजू के साथ मिलकर लूट करना कबूल कर छीनी हुई अंगुठी संजू केवट के पास होना बताया। पुलिस ने संजू केवट पिता कमलेश केवट 22 वर्ष निवासी करमेता को दबोचा गया । अंगूठी जब्त की गई।

Next Post

बांदरी में टावर के नीचे रखा बिजली तार चोरी, दो गिरफ्तार

Tue Sep 22 , 2026
सागर। सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली का तार चोरी करने वाले गिरोह पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर 70–80 किलो चोरी का तार एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित ₹65 हजार का मशरूका बरामद किया है। फरियादी मनीष मिश्रा निवासी अभिनंदन नगर, थाना मकरोनिया, […]

You May Like