इंदौर: कनाड़िया रोड पर रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को यातायात थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने तत्काल मदद पहुंचाई. सड़क पर भीड़ देखकर वे रुके तो व्यक्ति घायल अवस्था में मिला. उन्होंने तत्काल एक ई-रिक्शा रुकवाया और घायल को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया.यातायात थाना प्रभारी अरविंद दांगी रविवार को कनाड़िया रोड से गुजर रहे थे.
इसी दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ देखकर उन्होंने वाहन रुकवाया। यहां सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल पड़ा था. स्थिति देखते हुए उन्होंने तत्काल ई-रिक्शा रुकवाकर घायल को उसमें बैठाया और एमवाय अस्पताल भेजने की व्यवस्था की. थाना प्रभारी यातायात अरविंद दांगी ने बताया कि सड़क पर घायल व्यक्ति को देखकर तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई. यातायात पुलिस सड़क व्यवस्था के साथ दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए भी तत्पर रहती है.
