ट्रंप ने सीएनएन, एमएस नाउ, पॉलिटिको के पत्रकारों का व्हाइट हाउस में प्रवेश किया वर्जित

वाशिंगटन, 19 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको जैसे मीडिया घरानों के पत्रकारों का व्हाइट हाउस (राष्ट्रपति आवास) में प्रवेश वर्जित करते हुए कहा है कि वे ‘झूठी खबरें’ प्रकाशित करते हैं।

श्री ट्रंप ने इन मीडिया घरानों के साथ अपने मतभेद को एक नये स्तर पर ले जाते हुए शुक्रवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ये तीनों मीडिया घराने उनके एवं ट्रंप प्रशासन के बारे में “मनगढ़ंत बातें और झूठ” फैलाते हैं। उन्होंने दूसरे मीडिया घरानों पर भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाने की धमकी दी। व्हाइट हाउस ने श्री ट्रंप के बयान पर टिप्पणी करने से मना कर दिया।

सीएनएन ने कहा कि वह व्हाइट हाउस से रिपोर्टिंग करने वाले अपने पत्रकारों के साथ खड़ा है। उसने कहा कि सरकारी हस्तक्षेप के साथ प्रशासन की खबरें लिखना पत्रकारों का संवैधानिक अधिकार है। सीएनएन ने कहाा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने जिस प्रतिबंध की धमकी दी है, अगर वह लगाया जाता है तो यह हमारे मूलभूत एवं संवैधानिक अधिकार पर गैर-कानूनी हमला होगा।”

पोलिटिको ने कहा कि वह ट्रंप प्रशासन और भविष्य के प्रशासनों पर अपनी खोजी रिपोर्टिंग जारी रखेगा तथा अपनी कवरेज को सीमित करने की किसी भी कोशिश के खिलाफ अपने ‘फर्स्ट अमेंडमेंट’ (संविधान के पहले संशोधन) अधिकारों का “जोरदार बचाव” करेगा। एमएस नाउ और व्हाइट हाउस पत्रकारों के एसोसिएशन ने फिलहाल मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

शुरुआत में इस आदेश का दायरा और तत्काल प्रभाव स्पष्ट नहीं था। सीएनएन ने कहा कि श्री ट्रंप की घोषणा के कुछ ही समय बाद भी उसके पत्रकार व्हाइट हाउस से काम कर रहे थे। इस कदम को कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि डीसी सर्किट ने पहले यह फैसला सुनाया था कि एक बार जब व्हाइट हाउस पत्रकारों के लिए अपनी सामान्य प्रेस सुविधाएं खोल देता है, तो वह मनमाने ढंग से प्रेस को प्रवेश देने से इनकार नहीं कर सकता। इस तरह की पाबंदियां तभी लगाई सकती हैं जब उचित प्रक्रिया का पालन किया जाए।

एसोसिएटेड प्रेस की ओर से व्हाइट हाउस में प्रवेश को लेकर दायर एक अलग मामले ने भी प्रशासन के उस अधिकार पर सवाल उठाए हैं, जिसके तहत वह पत्रकारों को ओवल ऑफिस और एयर फ़ोर्स वन जैसी ज़्यादा कड़े नियंत्रण वाली जगहों पर जाने से रोक सकता है। यह व्यापक विवाद अभी भी अनसुलझा है।

Next Post

जेसिरेट डे के ग्रेट सेलिब्रेशन में खूब जमा रंग

Sat Sep 19 , 2026
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्वारा मनाए गए जेसी वीक के अंतर्गत अंतिम दिवस दरबार हॉल में जेसिरेट डे का ग्रेट सेलिब्रेशन किया गया। शुरुआत में सभी सदस्यों को पूर्व चेयरपर्संस के सम्मान में उनके फ़ोटोज़ लगाकर डिज़ाइन की गई हाउजी खिलाई गई। जेसीआई ग्वालियर द्वारा आयोजित वॉइस ऑफ ग्वालियर के विजेताओं […]

You May Like