इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम में उमड़ा छात्रों का सैलाब, 50 हजार से ज्यादा पहुंचे

इंदौर। राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर सहित बाहरी जिलों से भारी संख्या में छात्र पहुंच रहे हैं। अनुमान के अनुसार अभी तक 50 हजार से ज्यादा छात्र कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं।

राहुल गांधी करीब 7 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। सब्जी मंडी चौराहा से चोइथराम चौराहा और राजीव गांधी चौराहे तक सिर्फ छात्रों की भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है। अनुमान है कि करीब एक लाख से ज्यादा छात्र शामिल हो सकते हैं।

कहा जा रहा है कि इंदौर, राहुल गांधी के कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रमों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

Next Post

सेना प्रमुख की रूस यात्रा से भारत-रूस सैन्य सहयोग को मिली नयी गति

Sat Sep 19 , 2026
नयी दिल्ली 19 सितंबर (वार्ता) सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की रूस की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा से भारत-रूस सैन्य सहयोग को मिली नयी गति मिली है। सेना के अनुसार जनरल सेठ ने शुक्रवार को संपन्न हुई यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत […]

You May Like