हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक दुखद हादसे में छह छात्रों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना पर तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये छात्र पतंचुरु थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पेड्डाकंजरला गांव में आयोजित गणेश विसर्जन समारोह में भाग लेने गए थे।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अपने संदेश में छात्रों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया और जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए गणेश विसर्जन कार्यक्रमों के दौरान कड़े सुरक्षा उपाय लागू करने के निर्देश दिए हैं।
