लापरवाही बरतने व समय सीमा में कार्य पूर्ण न करने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने और चालू ठेका टर्मिनेट करने के आदेश जारी

खंडवा: श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर स्थित जूना महल एवं ऑफिस बिल्डिंग को डिस्मेंटल करके मलबा हटाने का कार्य न्यूनतम दर के आधार पर ठेकेदार बद्री केदार इंफ्रा सनावद को दिया गया था। संबंधित ठेकेदार द्वारा यह कार्य गुणवत्ता की निर्धारित शर्तों के अनुरूप नहीं करने तथा समय-समय पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के निर्देशो का पालन नहीं करने और कार्य में समय सीमा का ध्यान ना रखने के कारण श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं एसडीएम पुनासा श्री पंकज वर्मा ने कार्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार श्री बद्रीकेदार इंफ्रा सनावद की निविदा राशि राजसात करते हुए इनका नाम व पंजीयन ब्लैक लिस्ट में दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही इस ठेकेदार का वर्तमान चालू ठेका टर्मिनेट भी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ठेकेदार द्वारा जूना महल एवं ऑफिस बिल्डिंग को डिस्मेंटल कर मलबा हटाने के कार्य में लापरवाही बरतने से बारिश का पानी मंदिर के ईलेक्ट्रिक कंट्रोल रूम में चला गया था, जिसके कारण मंदिर परिसर में स्थित रेलिंग एवं रेम्प में करंट फैल गया था और श्रृद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई एवं चार पांच घंटे तक लाईट बंद रही।कुछ दिन बाद पुनः बरसात होने पर बारिश का पानी जुलाई माह में ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भग्रह में चले गया जिससे गर्भग्रह में मिट्टी, कीचड़ होने से दर्शन व्यवस्था प्रभावित हुई साथ ही मंदिर की धार्मिक आस्था एवं गरिमा को ठेस पहुंचने जैसी घटना घटित हुई थी। जिस पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध यह कार्यवाही की गई है।

Next Post

रिजल्ट और परीक्षा फॉर्म की समस्याएं लेकर पहुंचे विद्यार्थी

Wed Sep 16 , 2026
इंदौर: तीन दिन के अवकाश के बाद आयोजित जनसुनवाई में सोमवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा, रिजल्ट और एडमिशन से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे. सबसे ज्यादा आवेदन बीए, बीएससी, बीबीए और बीसीए तृतीय वर्ष के सप्लीमेंट्री विद्यार्थियों ने कॉन्फिडेंशियल रिजल्ट को लेकर दिए. अधिकारियों के मुताबिक, आवेदन करने वाले […]

You May Like