नशीले सामान की तस्करी के आरोप में दो अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

नोएडा (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो विदेशी मूल के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 600 ग्राम सफेद पाउडर बरामद हुआ है, जिसे एमडीएमए (मेथामफेटामाइन) बताया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।

मंगलवार को पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र कुमार ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई आज सूरजपुर थाना क्षेत्र की तिलपता चौकी के अंतर्गत की गई। पुलिस टीम ने दो विदेशी मूल के संदिग्धों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 300-300 ग्राम के दो पैकेट बरामद हुए। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 19 हजार रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने बरामद किए गए मादक पदार्थ की जांच की तो वह (मेथामफेटामाइन) बताया गया है। हालांकि, मादक पदार्थ की अंतिम पुष्टि के लिए नियमानुसार वैज्ञानिक जांच आवश्यक होगी।

गिरफ्तार आरोपी पश्चिमी अफ्रीका और घाना देशों के रहने वाले हैं। दोनों का वर्तमान पता सूरजपुर थाना क्षेत्र की पैरामाउंट सोसायटी स्थित पाइन टावर बताया गया है।

Next Post

सैमसन का अर्धशतक, भारत ने बनायी 2-0 की अपराजेय बढ़त

Wed Sep 16 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) नीतीश कुमार रेड्डी (24 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद संजू सैमसन (57) के बेहतरीन अर्धशतक से भारत ने अफगानिस्तान को यहाँ अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को दूसरे टी20 में 31 गेंद शेष रहते सात विकेट से रौंद कर तीन मैचों की सीरीज […]

You May Like