भोपाल। रहवासी इलाकों में चल रहे कारोबार के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई है। जस्टिस के अवकाश पर होने के चलते अब सुनवाई की नई तारीख बाद में तय होगी।
दरअसल, भोपाल के रहवासी इलाकों में करीब 62 हजार 500 प्रतिष्ठानों को लेकर कोर्ट में सुनवाई होनी थी। नगर निगम अपनी अब तक की एक्शन टेकन रिपोर्ट कोर्ट में जमा कर चुका है।
5 अगस्त के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद निगम ने आवासीय क्षेत्रों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस देना शुरू किया था। करीब 15 दिन में 8 हजार 84 प्रतिष्ठानों को नोटिस दिए गए और 3 दिन में 190 प्रतिष्ठान बंद किए गए।
व्यापारियों के विरोध के बाद कार्रवाई रोक दी गई। वहीं रहवासियों ने निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि सील किए गए कई प्रतिष्ठान दोबारा खुल गए।
अब सभी की नजर सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई की तारीख पर है।
