ग्वालियर: बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा मुरार स्थित के.डी.एस हायर सेकंडरी स्कूल की 41 उत्कृष्ठ छात्राओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय पार्षद सुरेश सोलंकी, विशिष्ट अतिथि भाजपा महाराणा प्रताप मण्डल अध्यक्ष आशु श्रीवास, रेखा सोनी, भावना राजपूत उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेंद्र प्रेमी ने की।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना के साथ विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश अग्रवाल एवं आभार श्रीमती कल्पना अग्रवाल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्षद सुरेश सिंह ने सभी छात्राओं को बधाई दी। वही आशु श्रीवास ने कहा कि संस्था का कार्य सराहनीय है जो निरन्तर बेटियों के लिए कार्य करती रहती है। संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेंद्र प्रेमी ने कहा कि संस्था का सिर्फ एक ही उद्देश्य है उत्कृष्ठ छात्राओं को सम्मानित करना एवं उनका मनोबल बढ़ाना। ततपश्चात अतिथियों ने छात्राओं को मेडल पहनाकर सर्टिफिकेट प्रदान किये।
