भाजपा का कार्यकर्ता बारहमासी की तरह जो निरंतर लोगों के बीच में रहता है- सांसद भारत सिंह

*हम सब मिलकर समस्याओं का निराकरण करेंगे- चौधरी*

ग्वालियर। हम सब कार्यकर्ता पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। हम बड़े सौभाग्यशाली हैं कि विश्व की सबसी बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो सरकार बनी है, ऐसी सरकार 60 साल बाद लगातार तीसरी बार बनी है। इसका पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। उक्त बात शनिवार को सांसद भारत सिंह कुशवाह ने गिर्राज धर्मशाला, दौलतगंज में डॉ. मुखर्जी मंडल एवं गोमती की फरी, सिकंदर कंपू पर आयोजित स्वामी विवेकानंद मंडल की कार्यसमिति बैठकों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि सामने वालों के यहां तो मौसम की तरह नेता आते है और चले जाते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी में ही कार्यकर्ता बारहमासी की तरह होता है जो निरंतर लोगों के बीच में रहता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस का कार्यकर्ताओं ने सूपड़ा साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के अंदर अटूट ताकत होती है और कार्यकर्ता ईमानदारी से काम में जुट जाता है तो हमें सफलता जरूर मिलती है। अब चुनाव जिताने के बाद आप सबकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इस बार आपने इस क्षेत्र से 18 हजार मतों से मुझे विजयी बनाया है आने वाले समय में इस क्षेत्र से 40 हजार मतों से पार्टी जीते और जीतेगी भी ऐसा आप सभी पर पार्टी नेतृत्व और पूरा विश्वास है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भूमिका हमेशा रहना चाहिए। हम सब मिलकर शहर का विकास करेंगे और समस्याओं का निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि अब संगठन के चुनाव आने वाले हैं, उसमें नए कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी हो, इसमें कम से कम 75 प्रतिशत कार्यकर्ता नये हो और 25 प्रतिशत कार्यकर्ता पुराना होना चाहिए। मुखर्जी मंडल की बैठक में स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष अमित बंसल ने दिया। संचालन घनश्याम शर्मा ने एवं आभार श्री अन्नू करोसिया ने किया।

इस अवसर पर सभापति श्री मनोज तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलैया, जिला मंत्री एवं मण्डल प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह कुशवाहा, नवीन परांडे, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे, पार्षद यामिनी परांडे, वरिष्ठ नेता जय प्रकाश मिश्रा, सुसेंद्र परिहार उपस्थित रहे। स्वामी विवेकानंद मंडल का स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष चेतन मंडलोई ने दिया।

Next Post

शराब के नशे में नाहरखेडा में मारपीट, घटना में एक की मौत

Sat Jul 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर दिनभर चला घटनाक्रम, 3 आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज   सुसनेर, 20 जुलाई. शराब के नशे में विवाद और शुक्रवार की रात्रि में मारपीट के बाद पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन