2 दिन से दहशत का कारण बने विशाल अजगर को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर पकड़ा

भिण्ड। रौन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले काशीपुरा गांव में एक विशालकाय अजगर दिखने से पिछले दो दिनों से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल था। अजगर निकलने की खबर जैसे ही गांव में फैली, मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम जमा हो गया, पिछले 48 घंटों से गांव के लोग अजगर की मौजूदगी के चलते भयभीत थे और अपने मवेशियों व बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे,सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला सदस्य जग्गू परिहार अपने रेस्क्यू दल के जरूरी उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचा,टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और बोरे में बंद किया। अजगर के काबू में आते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए अजगर का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास (घने जंगल) में छोड़ दिया जाएगा।

Next Post

सेवा भारती ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, सुपोषण जागरूकता अभियान चला

Sun Sep 13 , 2026
ग्वालियर। भिंड रोड रसूलपुरा, दीनदयाल नगर में स्वास्थ्य शिविर एवं सुपोषण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं सुपोषित जीवनशैली के प्रति आमजन को प्रेरित करना रहा। स्वास्थ्य शिविर के दौरान नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी […]

You May Like