बाजार क्षेत्र में जमीनी हकीकत से रुबरु हुए निगमायुक्त

सतना. शहर में क्षतिग्रस्त सडक़ें, गड्ढे, जल निकासी और आवागमन को लेकर सामने आ रही समस्यायों की जमीनी हकीकत जानने के लिए गुरुवार को निगमायुक्त डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया. समस्यायों से रुबरु होने के साथ निगमायुक्त ने स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों से संवाद भी किया. इसी कड़ी में समस्यायों को चिंहित कर उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

शहर के बाजार क्षेत्र में जयस्तंभ चौक से लेकर नवदुर्गा चौक और उसके आस पास के प्रमुख क्षेत्र सहित स्टेशन रोड का भ्रमण करते हुए निगमायुक्त ने आमजन के सामने आ रही समस्यायों को जमीनी स्तर पर समझने का प्रयास शुरु किया. इस दौरान उन्हें जगह जगह क्षतिग्रस्म सडक़ों के हिस्से और गड्ढे नजर आए. इसके साथ ही निगमायुक्त ने यह समझने का प्रयास भी किया कि जल निकासी में कौन कौन से कारक बाधा बने हुए हैं. इसके अलावा निगमायुक्त ने यह भी पाया गया शहर की सडक़ों की हालत के साथ अतिक्रमण की समस्या ने लोगों के आवागमन में काफी बाधाएं खड़ी कर रखी है. साथ में मौजूद नगर निगम के अभियंताओं के साथ चर्चा करते हुए निगमायुक्त ने मौके पर ही समस्यायों के समाधान के तरीकों के बारे में पूछा. बारीकी से निरीक्षण करते हुए निगमायुक्त ने मातहत अमले को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर सडक़ें क्षतिग्रस्त हैं अथवा गड्ढों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है. उप स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य कराए जाएं. इतना ही नहीं बल्कि चिंहित सडक़ों के आस पास जल निकासी को लेकर ठोस इंतजाम किए जाएं.

लोगों से किया सीधा संवाद

बाजार क्षेत्र का भ्रमण करने के दौरान निगमायुक्त ने एक ओर जहां स्वयं के स्तर पर जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास किया. वहीं दूसरी ओर उन्होंने स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों के साथ साथ संवाद स्थापित करते हुए व्यावहारिक दृष्टिकोण से समस्यायों को समझने का प्रयास किया. यह देख स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों के बीच भी उम्मीद बंधी और उन्होंने खुले मन से व्यावहारिक समस्यायों को सामने रखना शुरु किया. जिसे सुनने के बाद निगमायुक्त ने आश्वस्त किया कि प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द सुधार कराए कराए जाएंगे.

कोठी रोड-भरहुत नगर में कार्य शुरु

शहर की सडक़ों के सुधार कार्य की समीक्षा करने के बाद निगमायुक्त डॉ. गौड़ा और महापौर योगेश ताम्रकार द्वारा तत्काल मरम्मत कार्य शुरु करने के निर्देश दिए गए. जिसके आधार पर शहर के कोठी रोड और भरहुत नगर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सडक़ों का सुधार कार्य प्रारंभ कर दिया गया. इसी कड़ी में निगमायुक्त द्वारा यह निर्देश भी दिए गए कि सुधार कार्य की नियमित निगरानी की जाए. ताकि सडक़ों की गुणवत्ता सुनिश्चत हो सके.

Next Post

आबकारी अमले ने पकड़ा 675 किलो महुआ लाहन

Fri Sep 11 , 2026
सतना। मैहर जिले के वृत्त अमरपाटन में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सघन छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। ग्राम देवरी में नीतीश जायसवाल के मकान से 26 लीटर […]

You May Like

मनोरंजन