
देवास। प्रख्यात निर्गुणी भजन गायक पद्मश्री भैरूसिंह सिंह चौहान का केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू द्वारा गत दिनो केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रमुख सचिव विवेक अग्रवाल एवं अन्य प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति में उन्हें संगीत नाटक अकादमी के पुरस्कार से मध्य प्रदेश व देश के लिए निर्गुणी भजन गायन में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। चौहान के गृह नगर आगमन उनका एवं उनकी धर्मपत्नी का प्रसिद्ध भजन गायक बद्रीलाल मालवीय, सुमित्रा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता शहाबुद्दीन मंसूरी द्वारा अंबेडकर नगर महू बजरंग पूरा पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उन्हें इस उपलब्धि पर आत्मीयता के साथ बधाई प्रेषित की, तथा उनके द्वारा अब तक देशभर में कबीर साहब व मालवा लोकगीत,निर्गुणी भजन की परंपरा को निरंतर बनाए रखने के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
