स्कूल बस और डंपर में टक्कर, कई स्कूली बच्चे घायल

भिण्ड/रौन। जिले के रौन थाना क्षेत्र में आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया। अमर ज्योति पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी स्कूल बस की एक डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार कुछ बच्चे घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी रौन क्षेत्र में सामने से आ रहे डंपर ने बस को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला।

सभी घायल बच्चों को तत्काल रौन के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चों को जिला चिकित्सालय भिण्ड के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि डंपर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। हादसे के बाद बच्चों के परिजनों में दहशत का माहौल है।

Next Post

राष्ट्रपति एवं राज्यपाल से सम्मानित शिक्षकों का सम्मान

Wed Sep 9 , 2026
सीधी । बैंक आफ इंडिया शाखा सीधी ने बैंक के 121वां दिवस हर्षोल्लास के साथ शिक्षकों, कर्मचारियो, अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों का सम्मान करके मनाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ एडवोकेट एलपी द्विवेदी पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता संघ सीधी, अध्यक्षता विजय सिंह परिहार पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मप्र शिक्षक संघ विशिष्ट अतिथि, विनय मिश्र […]

You May Like