मनु स्मृति की आलोचना एवं संविधान लहराने वाले नकारात्मक शक्तियों से रहे सावधान : डॉ. राजेश

सीधी: भारतीय जनता पार्टी की बृहद जिला कार्य समिति की बैठक लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता और धौंहनी विधायक एवं प्रवक्ता कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद शरण सिंह चौहान, केके तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्य समिति को संबोधित करते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कृतित्व एवं व्यक्तित्व करोड़ों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। मोदी जी के करिश्माई व्यक्तित्व ने भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने की ओर अग्रसर किया है। मुस्लिम राष्ट्रों से लेकर विकसित राष्ट्रों ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदान किया है। यह कार्य ना पार्टी जिला
समिति इस पर गर्व करती है। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने बड़े ही आक्रामक अंदाज में विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग मनुस्मृति की एबीसीडी नहीं जानते, वे लोग देश को गुमराह करने का काम और आपस में लड़ाने के लिए अंग्रेजों वाली पद्धति फूट डालो राज्य करो की रणनीत कार्य कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जातिवाद, भाषावाद, नक्सलवाद
एवं विभिन्न प्रकार के बाद फैलाकर संविधान की दोहाइयां देकर, संविधान की हत्या एक बार नहीं कई बार करने का जिन पर आरोप है, ऐसे लोग आज संविधान की दुहाई देते हुए घूम रहे हैं। देश की जनता जनार्दन को ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सांसद डॉ. मिश्रा ने लोकसभा संसदीय क्षेत्र में रेलए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य पर किए गए उल्लेखनीय कार्यों को गिनाते हुए कहा कि हजारों करोड रुपए के कार्य स्वीकृत हुए हैं।चारों ओर चकाचक फोरलेन सड़के, रीवा से फ्लाइट एवं सीधी तक जल्द ही विकास की रफ्तार कहे जाने वाली रेल पहुंचने वाली हैं। जिसका कार्यकर्ताओं ने तालिया की गड़गड़ाहट के साथ अभिनंदन किया।

Next Post

नई जिम्मेदारी संभालने से एक दिन पहले IAS अधिकारी अनिल डामोर का निधन

Tue Sep 8 , 2026
विदिशा: मध्यप्रदेश कैडर के 2019 बैच के IAS अधिकारी अनिल कुमार डामोर का मंगलवार सुबह अचानक निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक महकमे में शोक […]

You May Like

मनोरंजन