मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर फिसले कार्गो विमान में लगी आग, हादसे में 5 लोगों की मौत

मियामी, अमेरिका के मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेजन का बोइंग 767 कार्गो विमान लैंडिंग के बाद रनवे से आगे निकलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई।

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में स्थित मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेजन का एक कार्गो विमान क्रैश हो गया। अधिकारियों की जानकारी के अनुसार, रनवे से आगे न‍िकलते ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

घटना के बाद सामने आए वीडियो में विमान से घना धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। मियामी-डेड काउंटी की शेरिफ रोसी कॉर्डेरो-स्टुट्ज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह हादसा रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:58 बजे हुआ। मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा के अनुसार, घायल हुए पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Next Post

फीडरों पर लगेंगे फॉल्ट पैसेज इंडिकेटर बिजली आपूर्ति में होगा सुधार

Mon Sep 7 , 2026
इंदौर: बिजली आपूर्ति में आने वाले फॉल्ट को जल्द चिन्हित कर सुधार कार्य में लगने वाला समय कम करने के लिए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उच्चदाब लाइनों पर फॉल्ट पैसेज इंडिकेटर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. इस संबंध में कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह […]

You May Like