नेशनल हाईवे पर ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत

ब्यावरा। नेशनल हाईवे क्रमांक 46 पर पगारी बंगला के पास बुधवार दोपहर पीथमपुर से अपने गांव लौट रहे 22 वर्षीय युवक की बाइक को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सडक़ से करीब 20 फीट दूर जा गिरा.सिर में गंभीर चोटें आने की वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

यह घटना मलावर थाना क्षेत्र की है. कुरावर के पास स्थित ग्राम जामुनिया गणेश निवासी अंकित उर्फ अनुराग पिता बालमुकुंद मालवीय बीते तीन महीनों से पीथमपुर की एक निजी कंपनी में काम कर रहा था.

बुधवार दोपहर वह बाइक से अपने घरवालों से मिलने गांव आ रहा था. इसी दौरान पगारी बंगला के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया. टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर चकनाचूर हो गई और अंकित दूर जा गिरा.

हादसे की खबर मिलते ही मलावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए युवक को ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया. अंकित अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था और उसका परिवार मजदूरी करता है. अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया.

मलावर थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया ने बताया कि ट्रक की टक्कर से यह हादसा हुआ है. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फु टेज खंगालकर फ रार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है.

Next Post

ब्रिटेन की यूरोपीय संघ में वापसी की संभावना का मैक्रों और सांचेज़ ने किया स्वागत; ब्रेक्जिट पलटने के दिए संकेत

Wed Sep 30 , 2026
मैड्रिड, 30 सितंबर (वार्ता) ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम के यूरोपीय संघ (ईयू) में वापसी की संभावना जताए जाने के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने बुधवार को ब्रिटेन के पुनः समूह में शामिल होने के विचार का खुलकर स्वागत किया है। मैड्रिड […]

You May Like