एयर इंडिया का रिवॉर्ड प्वाइंट्स को लेकर आईएचजी होटल्स एंड रसॉर्ट्स के साथ करार

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के महाराजा क्लब के सदस्य अब आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स में ठहरने पर रिवॉर्ड प्वाइंट्स कमा सकेंगे। एयर इंडिया और आईएचजी ने शुक्रवार को इस नयी साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत आईचजी वन रिवॉर्ड्स के सदस्य भी अपने प्वाइंट्स को महाराजा प्वाइंट्स में बदल सकेंगे। एयर इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह साझेदारी 100 से अधिक देशों में आईएचजी के 7,100 से ज्यादा होटलों के वैश्विक पोर्टफोलियो को भारत और पांच महाद्वीपों में फैले एयर इंडिया के नेटवर्क के साथ जोड़ती है। ज्यादातर आईचजी होटल्स और रिसॉर्ट्स में खर्च किये गये प्रति डॉलर पर सदस्यों को दो महाराजा प्वाइंट्स मिलेंगे। कैंडलवुड सूट्स, स्टेब्रिज सूट्स, आईचजी रेजिडेंस और आईचजी आर्मी होटल्स में ठहरने पर खर्च किये गये प्रत्येक डॉलर पर एक महाराजा प्वाइंट मिलेगा।

सदस्यों को अपने आईएचजी वन रिवॉर्ड्स प्वाइंट्स को महाराजा प्वाइंट्स में बदलने की सुविधा भी मिलेगी। एक हजार आईएचजी वन रिवॉर्ड्स प्वाइंट को 200 महाराजा प्वाइंट में बदला जा सकेगा। अदला-बदली के लिए कम से कम 1,000 आईएचजी वन रिवॉर्ड्स प्वाइंट की जरूरत होगी। आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के दक्षिण-पश्चिम एशिया के प्रबंध निदेशक सुदीप जैन ने कहा, “भारत आईएचजी के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक बना हुआ है।

हम अपनी मौजूदगी बढ़ाने के साथ-साथ अपने मेहमानों के साथ गहरे और अधिक सार्थक संबंध बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। एयर इंडिया के साथ हमारी साझेदारी दो प्रमुख ट्रैवल ब्रांड को एक साथ लाती है और सदस्यों की यात्राओं के दौरान उनके लिए ज्यादा मूल्य सृजन करती है।” एयर इंडिया के विपणन, लॉयल्टी और ई-कॉमर्स प्रमुख सुनील सुरेश ने कहा, “महाराजा क्लब एयर इंडिया के बदलाव के साथ-साथ विकसित हो रहा है। इसमें उड़ान के अलावा हमारे सदस्यों के लिए बेहतर अनुभव बनाने पर जोर दिया जा रहा है। आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के साथ साझेदारी करके हम इस प्रोग्राम की पहुंच को यात्रा के एक और महत्वपूर्ण हिस्से तक बढ़ा रहे हैं।”

.....

Next Post

अकासा ने वियतनाम के लिए शुरू की विमान सेवा

Fri Sep 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर ने शुक्रवार को राजधानी हनोई के लिए उड़ान शुरू करने के साथ ही वियतनाम को अपने नेटवर्क में शामिल कर लिया है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान आज सुबह 5:35 बजे रवाना हुई […]

You May Like