मोदी भाजपा के मुख्यालय पहुंचे, आम कार्यकर्ताओं से मिले

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार शाम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय पहुंचे और पार्टी के आम कार्यकर्ताओं से मिल कर उनकी कुशल क्षेम पूछी।

श्री मोदी के भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उनका स्वागत किया। श्री मोदी ने भाजपा मुख्यालय में लंबे समय से काम कर रहे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्‍हें संबोधित भी क‍िया। इस मुलाकात को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में लौटने के बाद कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के काम के लिए उनकी सराहना के रूप में देखा जा रहा है।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पार्टी मुख्यालय का दौरा किया था और कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। उनका मकसद हर वक्‍त कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाना होता है। श्री मोदी के आने से पहले हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी मुख्यालय में बैठक बुलाई गई थी जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा के प्रदेश संगठन मंत्री भी मौजूद थे। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी बैठक में शामिल हुए।

Next Post

नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में चार मेडिकल छात्रों समेत पांच की सीबीआई रिमांड

Thu Jul 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पटना 18 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की बिहार में पटना स्थित एक विशेष अदालत ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2024 के प्रश्न पत्र लीक मामले में आज […]

You May Like