कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ काम करेंगी रश्मिका मंदाना

मुंबई, (वार्ता) जानी मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना फिल्म कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ काम करती नजर आ सकती है।

वर्ष 2012 में सैफ अली खान और दिनेश विजान ने सुपरहिट फिल्म कॉकटेल बनाई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने अहम भूमिका निभाई थी।

बॉलीवुड में चर्चा है कि दिनेश विजान जल्द ही फिल्म कॉकटेल 2 बनाने वाले हैं ।इस फिल्म में पूरी नई स्टारकास्ट नजर आएगी। कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर और कृति सेनन इसके लिए फाइनल हैं। वहीं अब तीसरी लीड एक्ट्रेस के लिये रश्मिका मंदाना के नाम की चर्चा है।

कृति सेनन और शाहिद कपूर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में एक साथ काम कर चुके हैं। फैंस को इनकी केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद आई थी। फिल्म कॉकटेल 2 की कहानी को लव रंजन ने लिखा है,जबकि इसका निर्देशन होमी अदजानिया करेंगे। कॉकटेल 2 की स्क्रिप्ट बनकर तैयार है। फिल्म में ह्यूमर के साथ फ्रेंडशिप की बेहतरीन कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा।

Next Post

पूजा हेगड़े ने चेन्नई में थलपति 69 का एक और शेड्यूल शुरू किया

Fri Dec 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) पैन-इंडिया स्टार पूजा हेगड़े ने चेन्नई में अपनी आने वाली फिल्म थलपति 69 का एक और शेड्यूल शुरू कर दिया है। पूजा हेगड़े आने वाले साल में बहुत ही शानदार प्रदर्शन करने वाली हैं, क्योंकि […]

You May Like

मनोरंजन