भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में मनाया विजय उत्सव

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश सहित देश भर में मिली विजय पर आज यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में विजय उत्सव मनाया गया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद सहित वरिष्ठ नेतृत्व ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जनता का आभार जताया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। श्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं। यह सफलता वास्तव में प्रदेश की जनता के उस अपार स्नेह और आशीर्वाद का ही प्रकटीकरण है, जो वह भाजपा पर लगातार बरसाती रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव की बात है कि भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रदेश के मतदाताओं ने एक बार पुनः एमपी के मन में मोदी के नारे को चरितार्थ किया है। श्री मोदी का तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री चुना जाना एक अभूतपूर्व क्षण है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 28 सीटें 2019 में भी भाजपा जीती थी, छिंदवाड़ा की कसम थी, आज छिंदवाड़ा जीतकर भाजपा ने प्रदेश में इतिहास रच दिया है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय पर मुख्यमंत्री डॉ यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने वरिष्ठ नेतृत्व के साथ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए उनके अथक परिश्रम की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह को बधाई दी। साथ ही देश और प्रदेश के लाखों लाख कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए जनता का आभार व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर ढोल-ढमाकों के साथ अपनी खुशियां जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने मोदी है तो मुमकिन है और भाजपा जिंदाबाद के नारे बुलंद करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए प्रचंड जीत की बधाई दी। इस दौरान महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, पूर्व मंत्री संजय पाठक, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी मंचासीन रहे।

Next Post

मध्यप्रदेश : 25 सीटें ऐसी, जिन पर भाजपा प्रत्याशी एक लाख से अधिक मतों से जीत के साथ पहुंचेंगे संसद

Tue Jun 4 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 04 जून (वार्ता) लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश में अपने प्रदर्शन से इतिहास बनाने के बीच एक तथ्य ये भी है कि 29 में से 25 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी एक लाख […]

You May Like

मनोरंजन